हरियाणा में डेंगू के मामलों में रेवाड़ी सबसे आगे, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर II
हरियाणा में डेंगू के मामलों में रेवाड़ी सबसे आगे, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर II

रेवाड़ी-(भानु शर्मा):- मानसून के बाद हरियाणा के रेवाड़ी में लगातार बढ़ते डेंगू के मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है जिनकी संख्या अबतक 181 हो चुकी है जो हरियाणा में नम्बर वन के पायदान ऒर है, बावजूद इसके रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरहं से अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहा है। इस संदर्भ में सामान्य अस्पताल के नोडल ऑफिसर डॉ.दीपक वर्मा ने बताया कि यह बात ठीक है कि डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों में रेवाड़ी इस वक्त प्रदेशभर में पहले पायदान पर है जिसका मुख्य कारण है सही समय पर सर्वे के आधार पर विभाग को सही रिपोर्ट देना। अभीतक जिले में कुल 181 डेंगू के केस मिले हैं जिनमे से 69 का उपचार या तो हो चुका है और कुछ का घरों में रहकर चल रहा है वहीं 66 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अस्पताल के डेंगू वार्ड में अभी सिर्फ 6 मरीजों का ही उपचार चल रहा है डेंगू के मरीजों के लिए उपचार सरकार की तरफ से एकदम निशुल्क किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि भ अपने घरों और आसपास में पानी इकठ्ठा न होने दें। गमलों में अतिरिक्त पानी की निकाल दें। कूलर घर के आंगन में रखा कबाड़ या पुराने बर्तन हटा दें क्योंकि डेंगू का लार्वा इन्ही जगह पनपता है। शाम के वक्त साबुत बाजू के कपड़े प्रयोग करें क्योंकि जब इस अवस्था मे बुखार आ जाता है तो वह खतरनाक ही सकता है। उन्होंने कहा नगरपरिषद को हर जगह फॉगिंग करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं लोगों को अधिक तनाव पालने की जरूरत नहीं है।। #newstodayhry @newstodayhry



