जानलेवा हमले का छठा आरोपी मनप्रीत गिरफ्तार, अवैध 315 बोर देसी कट्टा बरामद II
जानलेवा हमले का छठा आरोपी मनप्रीत गिरफ्तार, अवैध 315 बोर देसी कट्टा बरामद II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी जानलेवा हमले का छठा आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल (315 बोर का देसी कट्टा) न्यायिक हिरासत मे भेजा सिरसा पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियोग सख्या 33 दिनांक 22.01.2025 धारा 126, 190 ,191(2),324(2),351(2)व 25-54-59 Arms Act थाना शहर मे दर्ज कर छठा आरोपी मनप्रीत पुत्र जसपाल वासी औटू जिला सिरसा को किया गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से वारदात मे प्रयोग अवैध कापा बरामद किया गया। प्रबंधक थाना शहर सिरसा उप नि0 संदीप कुमार ने बताया की दिनांक 21.01.2025 को शिकायत कर्ता रणजीत सिंह उर्फ जीता पुत्र बलविन्द्र सिहं निवासी शाहपुर बेगु अपने साथियों गुरसिमरन सिंह उर्फ गुरी, सेवक सिंह, जसपाल उर्फ मान, साहिल व अन्य साथियों ने उसकी गाड़ी को रोककर हमला करके चोटे मारी तथा गुरु सेवक सिंह ने पिस्तौल से गोली चलाई, जिससे उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्यवाही की। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दिनांक 21.09.2025 को छठा आरोपी मनप्रीत को कोर्ट के आदेश से शामिल तफतीश करके गिरफ्तार किये गये है व आरोपी को नियमानुसार जमानत पर छोडे गये है।। #newstodayhry @newstodayhry



