सिरसा पुलिस की बड़ी सफलता हेरोइन तस्करी का किया पर्दाफाश II
सिरसा पुलिस की बड़ी सफलता हेरोइन तस्करी का किया पर्दाफाश II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- 12.42 ग्राम हेरोइन बरामद बोलेरो कैंपर गाड़ी सहित तीन आरोपियों सुखदेव उर्फ काला पुत्र जोगा सिंह निवासी सुचान, मदनलाल पुत्र कृष्ण लाल निवासी बालासर हाल कालुआना , अमृतपाल पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी शाहपुर बेगु सिरसा सिरसा को किया गिरफ्तार सिरसा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियोग सख्या 357 दिनांक 24.09.2025 धारा 21B 61/85NDPS ACT थाना सदर सिरसा मे दर्ज कर तीन आरोपियों सुखदेव उर्फ काला पुत्र जोगा सिंह निवासी सुचान, मदनलाल पुत्र कृष्ण लाल निवासी बालासर हाल कालुआना , अमृतपाल पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी शाहपुर बेगु सिरसा को गिरफ्तार किया गया । सीआईए सिरसा प्रभारी नि0 प्रेम कुमार ने बताया की दिनांक 24.09.2025 को एएसआई संदीप अपनी टीम के साथ गश्त एवं अपराध पड़ताल के लिए गांव कगंनपुर से बेगु की तरफ जा रहे थे। इस दौरान नहर पुलिया के पास सामने से आ रही सिल्वर रंग की बोलेरो कैंपर गाड़ी को देखकर चालक ने वाहन मोड़ने की कोशिश की। शक होने पर पुलिस ने गाड़ी को रोककर जांच की। पूछताछ में गाड़ी चालक ने अपना नाम सुखदेव उर्फ काला पुत्र जोगा सिंह निवासी सुचान, साथी ने मदनलाल पुत्र कृष्ण लाल निवासी बालासर हाल कालुआना और तीसरे ने अमृतपाल पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी शाहपुर बेगु बताया।उसकी नियम अनुसार तलाशी लेने पर गाड़ी की तलाशी के दौरान डैशबोर्ड में पारदर्शी पन्नी में 12.42 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन को कब्जा में लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे यह हेरोइन किसी अन्य व्यक्ति से खरीद कर लाए इसे बेचने की फिराक में था। तीनो आरोपियों को हेरोइन सहित काबू करके NDPS एक्ट की धारा 21B/61/85 के तहत मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश थाना सदर सिरसा द्वारा की जा रही है प्रबंधक थाना सदर सिरसा निरीक्षक राधेश्याम ने बताया आरोपी क़ो पेश अदालत किया जाएगा व पुलिस हिरासत प्राप्त की जाएगी, दौराने पुलिस हिरासत आरोपी से गहन पूछताछ करके इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों बारे में पता लगाया जाएगा II #newstodayhry @newstodayhry



