Haryana
Trending

फरीदाबाद कोर्ट में वकीलों की हड़ताल का चौथा दिन: अदालत विभाजन के फैसले का विरोध तेज II

फरीदाबाद कोर्ट में वकीलों की हड़ताल का चौथा दिन: अदालत विभाजन के फैसले का विरोध तेज II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद की जिला अदालत के वकील अपनी मांग के चलते आज चौथे दिन भी हड़ताल पर बैठे रहे, हड़ताल पर बैठे वकीलों ने सेशन जज के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की, वकीलों की हड़ताल के चलते लोग भी मायूस नजर आए और बिना वकीलों के ही अपनी तारीख भुगतने के लिए खुद ही अदालत में आते जाते नजर आए, हड़ताल पर बैठी महिला वकीलों से बात की तो उन्होंने बताया की जिले में एक अदालत है उसको हाई कोर्ट अब कई भागों में बांटने के कोशिश की जा रही है जिसका वो विरोध जता रहे हैं, इस फैंसले के बाद अगर कोर्ट कई जगह बंट जाती है तो वकीलों को तो परेशानी बढ़ ही जायेगी साथ ही आम लोगों के लिए भी मुसीबत खड़ी हो जायेगी, महिला वकीलों ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर उनकी मांग नहीं मानी जायेगी तो वो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button