सेवा पखवाड़ा में सेवा का पर्व महेंद्रगढ़ में रक्तदान और महिला कल्याण की योजनाएं शुरू II
सेवा पखवाड़ा में सेवा का पर्व महेंद्रगढ़ में रक्तदान और महिला कल्याण की योजनाएं शुरू II


महेन्दर गढ़-(राधेश्याम दिल्लीवान):- पूरे भारतवर्ष में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को लेकर सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा में भी प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं ताकि लोगों को स्वच्छता व अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर जागृत किया जा सके। इसी कड़ी में आज महेंद्रगढ़ में पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामविलास शर्मा के निवास स्थान जयराम सदन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में सेवा पखवाड़ा के तहत एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणाके कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर 2 अक्टूबर तक प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है:-
इसी कड़ी में आज महेंद्रगढ़ में हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा के निवास स्थान पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सिविल में बतौर मुखिया तिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके पर रक्तदाताओं से मुलाकात की और कहां की रक्तदान सबसे बड़ा दान है क्योंकि यह किसी को नया जीवनदानभी देता है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना शुरू कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस योजना के तहत 23साल से अधिक उम्र की महिलाएं हो या फिर छात्राएं उन्हें 2100 रुपए प्रति माह आर्थिक सहायता के रूप मेंसरकार द्वारा दिए जाएंगे। इस योजना के तहत आने वाली महिलाओं व छात्राओं की इनकम प्रतिवर्ष एक लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि:-
इस योजना को पाने के लिए किसी सरकारी कार्यालय के आपको ना ही चक्कर लगाने होंगे ना ही किसी कार्यालय में जाना होगा। आप अपने घर पर बैठकर मोबाइल ऐप से इसे अप्लाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है की हरएक व्यक्ति तक सरकार की योजना का लाभ मिले और इसी को लेकर पूरे प्रदेश में यह पखवाड़ा मनाया जा रहा है ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दीजा सके।
इस मौके पर हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने कहा कि:-
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान और सरकार की योजनाओं को लेकर लोगों को जागृत किया जा रहा है। आज हरियाणा प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक विकास की नई किरण सामने आई है। आज के रक्तदान शिविर में महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव, नारनौल से विधायक ओम प्रकाश यादव और अटेली सेपूर्व विधायक सीताराम यादव भी उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



