हुड्डा और राव नरेंद्र की ताजपोशी पर बोले डॉ. इंदौरा – अब बदलेगी हरियाणा की राजनीति की दिशा II
हुड्डा और राव नरेंद्र की ताजपोशी पर बोले डॉ. इंदौरा – अब बदलेगी हरियाणा की राजनीति की दिशा II

नेता प्रतिपक्ष व प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में पूरे जोश के साथ मैदान में उतरेगी कांग्रेस: डा. इंदौरा
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष व राव नरेंद्र को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सांसद डा. सुशील इंदौरा ने कहा कि ये हाईकमान का सराहनीय फैसला है। जारी बयान में पूर्व सांसद ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान के इस फैसले से सामाजिक न्याय भी झलकता है और इस निर्णय में सोशल इंजीनियरिंग का समावेश भी है। डा. इंदौरा ने कहा कि अब कांग्रेस की गाड़ी सरपट दौड़ेगी। उन्होंने कहा कि कल तो जो बीजेपी नेता कहते थे कि कांग्रेस पार्टी विधायक दल का नेता नहीं बना पाई है। वही लोग अब नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद कभी धर्म तो कभी कुछ टिका टिप्प्णी कर जनता को बरगलाने का काम कर रहे है।। पूर्व सांसद ने कहा कि वर्तमान सत्त्तासीन भाजपा सरकार न तो समाज की पक्षधर है और न ही किसी भी मामले को सीरियस लेती है। विकास के नाम पर जनता को सिर्फ और सिर्फ खोखले वादे ही दिए है।। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पूरे जोश के साथ मैदान में उतरेगी। सरकार की जमीनी हकीकत को जनता के सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजबूत विपक्ष के नाते हर समाज के लोग पार्टी से जुड़ेंगे और भविष्य की सरकार की दशा व दिशा तय करेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



