Haryana
Trending

समराला को 36 करोड़ की सौगात, विधायक दियालपुरा ने की पावर प्रोजेक्ट की शुरुआत II

समराला को 36 करोड़ की सौगात, विधायक दियालपुरा ने की पावर प्रोजेक्ट की शुरुआत II

समराला-(परमिंदर वर्मा):- आज घुलाल पावरग्रिड में पावरकॉम द्वारा 36 करोड़ रुपए की लागत से बिजली ढांचे को बेहतर बनाने के कार्यों की शुरुआत की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक जगतार सिंह दियालपुरा ने विधिवत रूप से इन कार्यों का शुभारंभ किया। उनके साथ पावरकॉम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

विधायक जगतार सिंह दियालपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि:-

आज पूरे पंजाब राज्य में बिजली ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 5000 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न कार्य शुरू किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं से राज्य में बिजली आपूर्ति प्रणाली को मजबूती मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि विधानसभा क्षेत्र समराला के लिए 36 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जिनका उपयोग क्षेत्र में बिजली सुविधाओं को बढ़ाने व बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। विधायक ने कहा कि ये सभी कार्य डेढ़ साल के भीतर पावरकॉम द्वारा पूरे कर लिए जाएंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button