सरकार से नाराज़ पटवारी-कानूनगो एसोसिएशन का लघु सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन II
सरकार से नाराज़ पटवारी-कानूनगो एसोसिएशन का लघु सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन II


फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- द रेवन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने लघु सचिवालय पर आज प्रदर्शन किया। एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वादा खिलाफ़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा की जनवरी 2025 मे सीएम ने वायदा किया था की ट्रेंनिंग ले रहे नए पटवारियों को ट्रेनिंग के दौरान से वेतन दिया जायेगा और 10वे महीने मे उन्हें नियुक्ति दे डी जाएगी, मगर अभी तक न तो उन्हें वेतन दिया गया हैं और न ही प्रभार दिया गया। ऐसे मे ज़ब प्रदेश पटवारियों की संख्या कम है एक एक पटवारी 4-4 का काम कर रहे हैं, वहीँ सरकार दिए नए पटवारियों को प्रभार न देना न्याय संगत नहीं हैं। उन्होंने कहा की वे सरकार से मांग करते हैं की नए पटवारियों को जल्द स्टेशन दे कर उन्हें स्वतंत्र प्रभार दिया जाए ।। #newstodayhry @newstodayhry



