टीवी सीरियल “किस्में है कितना दम” में रानियां का छात्र मचाएगा धूम II
टीवी सीरियल "किस्में है कितना दम" में रानियां का छात्र मचाएगा धूम II


रानियां-(अंकित बंसल):- टीवी सीरियल “किस्में है कितना दम” में धमाल मचाने के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां के सातवीं कक्षा के छात्र आदित्य का चयन हुआ है । जोकि डीडी पंजाबी द्वारा चलाए गए प्रोग्राम किसमें है कितना दम गायन में सिरसा से तीन राउंड पार किया और फतेहाबाद में अगले राउंड के लिए चयन हुआ है I रानियां के छात्र आदित्य का चयन होने पर विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों में खूब आत्मविश्वास भरा और उम्मीद जताई है कि वह इस कार्यक्रम में सफल होकर आगे निकलेगा और इसका प्रोग्राम डीडी पंजाबी पर दुनियां देखेगी ।विद्यालय के प्राचार्य ने सभी इलाका वासियों से अपील है कि वह इस प्रोग्राम को देखें और बच्चे को ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करें ताकि आदित्य आगे निकल सके I यह हमारे इलाके और पूरे विद्यालय के लिए व इस छात्र के माता पिता के लिए गर्व की बात है I इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य शमशेर सिंह शर्मा द्वारा बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया I उन्होंने बताया पिछले बहुत वर्षों से इस विद्यालय से ऐसी प्रतिभा सामने नहीं आई है I उन्होंने इसका श्रेय संपूर्ण रूप से बच्चे की प्रतिभा को निखारने हेतु अध्यापक साथियों को दिया I प्रचार्य ने बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाया और इसको हार्दिक शुभकामनाएं दी I पंजाबी अध्यापक सतपाल सिंह ने इस बच्चे को नगद राशि देकर इसका हौसला बढ़ाया I इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहेI I #newstodayhry @newstodayhry



