Haryana
Trending

31 सालों से जमाल गांव की ढाणियों में रह रहे ग्रामीण बिजली सप्लाई से वंचित: लखविंदर सिंह औलख II

31 सालों से जमाल गांव की ढाणियों में रह रहे ग्रामीण बिजली सप्लाई से वंचित: लखविंदर सिंह औलख II

डिजिटल इंडिया के दावे खोखले:-

-21वीं सदी में भी बिना बिजली के रहना पड़ रहा है, जमाल गांव की ढाणियों में रह रहे लोगों को: लखविंदर सिंह औलख:-

-पिछले 31 सालों से हरियाणा में अलग-अलग पार्टियां सत्ता में रही, लेकिन किसी ने भी जमाल गांव की ढाणियों में बिजली सप्लाई नहीं दी: औलख:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- वर्तमान समय में एक मिनट भी लाइट जाती है, तो लोगों की बस हो जाती है, लेकिन जरा सोचिए जो लोग पिछले 31 सालों से अंधेरे का दंश झेल रहे हंउन पर क्या बीतती होगी। समय-समय पर सरकारें बदली, कनैक्शन के लिए आवदेन किए, सिक्योरिटी भी जमा करवाई, लेकिन नतीजा शून्य ही रहा। ये वाक्या है ऐलनाबाद हलके के सबसे बड़े गांव जमाल की ढाणियों में रह रहे बाशिंदों का। बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने जानकारी देते हुए बताया कि ओलावृष्टि, तूफान व बरसात से खराब हुई फसल को देखने के लिए जमाल गांव की ढाणियों में पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि पिछले लगभग 31 सालों से वे अंधेरे में ही गुजर बसर कर रहे है,। :-

ग्रामीणों ने बताया कि:-

उन्होंने बिजली कनेक्शन लेने के लिए कई बार आवेदन किया और सिक्योरिटी भी भरी, लेकिन आज तक लगभग 10 ढाणियों में बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया। यह सुनकर हम सभी अचंभित रह गए की सरकार डिजिटल इंडिया की बड़ी-बड़ी बातें तो कर रही है, सबका साथ-सबका विकास की बातें कर रही है, लेकिन बिजली विभाग जिला प्रशासन व हरियाणा सरकार की लापरवाही के कारण इन ढाणियों में रह रहे लोगों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं, बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। मोमबत्तियां व दीए जलाकर अपनी पढ़ाई करने को मजबूर हैं। लगभग तीन दशकों से अलग-अलग पार्टियां सत्ता में रही, लेकिन किसी ने भी जमाल गांव की ढाणियों में रह रहे ग्रामीणों के लिए बिजली सप्लाई का प्रबंध नहीं किया।

औलख ने कहा कि:-

सिरसा जिले के ऐलनाबाद हलके के सबसे बड़े गांव जमाल में जहां 2 बड़े बिजली घर हैं, 132केवी और 33केवी, वहां से 1.5 किलोमीटर दूर मुंशी राम कसवां, सुनील कसवां, अमरसिंह बैनीवाल, रामकिशन बैनीवाल, जयवीर बैनीवाल, राजिंदर कसवां, दौलतराम कसवां, रजनीश शर्मा, प्रकाश कसवां, मदन बैनीवाल की ढाणियां है, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण अपने परिवार व बच्चों के साथ बिना बिजली सप्लाई के अपनी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। औलख ने कहा कि इन ढाणियों के बाशिंदे जब से बिजली कनैक्शन लेने के लिए आवेदन कर रहे हैं, तब बिना किसी एस्टीमेट के विभाग अपने खर्चे पर बिजली कनेक्शन देता था, लेकिन अब नया कनेक्शन देने के लिए उपभोक्ता से ही खम्भों, तारों व अन्य सामान के पैसे भरवाए जाते हैं। हम बिजली विभाग, जिला प्रशासन व हरियाणा सरकार से अपील करते हैं कि इन सभी ढाणियों वालों को जो लंबे समय से बिना बिजली के संताप भोग रहे हैं उन्हें बिना किसी खर्चे के बिजली कनेक्शन दिए जाएं। 2021 में ऐलनाबाद हलके के उपचुनाव के समय इनमें से कुछ ढाणियों में चोपटा क्षेत्र के तथाकथित समाज सेवक ने बिना किसी सिक्योरिटी आवेदन व एस्टीमेट के खंबे भी लगवा दिए थे, जो आज तक तारों की बाट जोह रहे हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button