ANC की बड़ी कार्रवाई! मोटरसाइकिल सवार से हेरोइन पकड़ी II
ANC की बड़ी कार्रवाई! मोटरसाइकिल सवार से हेरोइन पकड़ी II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- ANC सिरसा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी जगजीत सिंह उर्फ जग्गी पुत्र गुरबक्श सिंह निवासी बान्दर पत्ती, रोड़ी, जिला सिरसा को 70 ग्राम 72 मिलीग्राम हैरोइन सहित काबू किया है। ANC सिरसा प्रभारी PSI राजेन्द्र कुमार के निर्देशन मे एएनसी सिरसा ASI विनोद कुमार के नेतृत्व मे टीम गश्त व अपराध रोकथाम के उद्देश्य से बाबा गौस्पूरी महाराज चौक, रोड़ी पर मौजूद थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक तेज रफ्तार से आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल मोड़ने की कोशिश की, परन्तु असफल रहा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मोटरसाइकिल सहित काबू किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गी पुत्र गुरबक्श सिंह निवासी बान्दर पत्ती, रोड़ी, जिला सिरसा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी की मोटरसाइकिल के हैंडल पर लगे काले रंग के बैग से एक पारदर्शी पन्नी में 70 ग्राम 72 मिलीग्राम हैरोइन बरामद हुई। बैग को नियमानुसार सील करके कब्जा पुलिस मे लिया गया । इस संबंध में थाना रोङी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21B/61/85 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है। ANC सिरसा प्रभारी PSI राजेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी को पेश अदालत करके पुलिस हिरासत प्राप्त की जाएगी। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर चुरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी और उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



