madhya pradesh
Trending

राष्ट्रीय चेतना के रंग में रंगा अकाझिरी, संघ का अनुशासित प्रदर्शन II

राष्ट्रीय चेतना के रंग में रंगा अकाझिरी, संघ का अनुशासित प्रदर्शन II

शिवपुरी-(मनमोहन सैन):- शिवपुरी-जिले के अकाझिरी कस्बे मै राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का भव्य पथ संचनल निकला गया यह आयोजन संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर किया गया टेकरी सरकार मंदिर से दोपहर 2 बजे से पथ संचलन की तैयारी पूरी कर ली गई थी लगभग 3:00 बजे 5 साल से लेकर 50 साल तक करीब 200 संघ कार्यकर्ताओं ने दो पंक्तियों में कदम से कदम मिलाकर गांव के प्रमुख मार्गों से पथ संचलन शुरू किया । इस दौरान सभी कार्यकर्ता राष्ट्रगीत गा रहे थे और ग्राम वासियों ने जगह-जगह फूलमालाएं और पुष्प वर्षा कर उसका उत्साहवर्धन किया। संचालन के दौरान कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे पुलिस के काफिले के साथ (आरएसएस) के कार्यकर्ता चलते हुए कस्बे से होकर गए। यह कार्यक्रम ग्राम वासियों एवम क्षेत्र के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया और राष्ट्रीय चेतना के संदेश को प्रमुखता से प्रस्तुत किया। क्षेत्र में निकाल गए इस पथ संचलन ने संघ के सौ साल के संघर्ष और सेवा के महत्व को उजागर किया और क्षेत्रवासियों में राष्ट्रीय भावना को जागृत किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button