Haryana
Trending

लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के स्वामी रमेश साहुवाला बोले – दयालुता ही सच्चा मानवीय धर्म है II

लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के स्वामी रमेश साहुवाला बोले – दयालुता ही सच्चा मानवीय धर्म है II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- दयालुता एक सरल लेकिन शक्तिशाली हैं जो जीवन को बदल सकती हैं तथा दयालुता किसी के दिन को रोशन करने और सकारात्मकता का एक लहर जैसा प्रभाव पैदा करने की शक्ति रखती हैं और दयालुता मानवीय जीवन का एक मूलभूत हिस्सा हैं जो जाति, धर्म, राजनीति, लिंग और स्थान के भेद को समाप्त कर सकती हैं। ये शब्द लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय चतरगढ़ पटटी में भक्तों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा इस दिवस का उद्वेश्य समुदाय मे अच्छे कार्यों को उजागर करना है, सकारात्मक शक्ति और दयालुता के उस सामान्य सूत्र पर ध्यान केंद्रित करना हैं जो हमें एक सूत्र में बाधँता हैं। श्री साहुवाला ने कहा हमें दया, करूणा, और सहानूभूति को बढ़ावा देना चाहिए तथा लोगों को एक-दूसरे के प्रति दयालु होने, प्रेम तथा शांति फैलाने के लिए प्रेरित करना होगा तथा आपस में सहयोग, सम्मान, सकारात्मक सामाजिक करना होगा। उन्होंने कहा जब हम दयालु होते हैं तो हमारा तनाव कम होता हैं और हमारी खुशी बढ़ती हैं जिससे हमारा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता हैं। उन्होंने कहा दयालुता को एक विश्व आंदोलन बनाना होगा तभी हम लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा विज्ञान यह सिद्ध करता हैं कि दयालु होने से न केवल दूसरों को अच्छा महसूस होता हैं बल्कि व्यक्ति को खुद को भी खुशी होती हैं, प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती हैं, शारीरिक हृदय को लाभ पहुंचता हैं, रक्तचाप सामान्य रहता हैं तथा आपस के रिश्ते बेहतर होते हैं।

श्री साहुवाला ने कहा कि:-

दयालुता ही मानव को सुखी और समृद्धि तथा जीवन को सुखद बनाता हैं तथा यह मानव को मानवता सिखाती हैं और इसके चलते मानव से महामानव बन जाता हैं तथा यह सर्वश्रेष्ठ धर्म हैं इसलिए हमें लोगों के प्रति दयालु होना चाहिए। इससे पूर्व संदीप कौर, कनिका, मुस्कान, प्रियंका, सिमरन, हरदीप कौर, जसवीर कौर अर्शदीप कौर, भावना, जानवी, काजल, परवीन कौर, जीवन, विजय व पायल आदि ने यह संकल्प लिया कि हम लोगों के प्रति दयालु रहेंगे और एक-दूसरे के काम आएँगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button