ओढ़ा में ब्रह्माकुमारीज ने किया ओम शांति भवन का शिव ध्वजारोहण II
ओढ़ा में ब्रह्माकुमारीज ने किया ओम शांति भवन का शिव ध्वजारोहण II


ओढ़ा-(अशोक गर्ग):- ब्रह्माकुमारीज सिरसा सद्भावना भवन द्वारा ओढ़ा में ओम शांति भवन बनाने के लिए एक स्थान लिया गया जिसमें आज शिव ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिरसा से पधारे बीके प्रीती दीदी, बीके सुभाष भाई और ओढ़ा के थाना प्रभारी आनंद बेनीवाल ने मुख्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम की शुरुआत राजयोग मेडिटेशन के साथ हुई। जिसमें बीके प्रीती दीदी ने आश्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पवित्र स्थल लोगों को सुख शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। यह भवन आध्यात्मिक उन्नति, चरित्र निर्माण तथा राजयोग साधना का प्रमुख केंद्र बनेगा। बीके सुभाष भाई ने आश्रम निर्माण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ओम शांति के रास्ते पर चलते हुए घर बनाना मतलब ईंट पत्थर जोड़ना नही, बल्कि ऐसी जगह बनाना है जहां मन को शांति, संतोष और आनंद मिल सके। यह स्थान अनेक आत्माओं के जीवन में परिवर्तन लाने का माध्यम बनेगा और सबके सहयोग से यह भवन जल्दी ही बनकर तैयार हो जाएगा। ओढ़ा के थाना प्रभारी आनंद बेनीवाल ने शुभकामनाएं देते इस संस्था द्वारा की जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि आपका कार्य और आपकी सेवाएं बहुत सराहनीय हैं। आप विश्व परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इसके पश्चात सभी ने मिलकर आंगन में परमात्मा पिता शिव का ध्वज फहराया और सभी को प्रसाद वितरित किया। अंत में बी के मनोज बहन ने सभी अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में पूनम बहन, अनूप भाई, बीरबल भाई, बिमला माता, मनोज बहन, कमला माता, रेशम माता, निर्मला देवी, रामजी लाल नंबरदार, रामपाल सिंगला, मास्टर राम सिंह मल्हान, जसपाल सिंह सहित काफी संख्या में भाई बहनें उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



