गोपाल कांडा की आध्यात्मिक यात्रा: जगन्नाथ धाम में दर्शन व महाप्रसाद ग्रहण II
गोपाल कांडा की आध्यात्मिक यात्रा: जगन्नाथ धाम में दर्शन व महाप्रसाद ग्रहण II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा ओडिसा में समुद्र किनारे स्थित तीर्थ नगरी पुरी पहुंचे और श्री जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजा की। ओडिसा के दो दिवसीय दौरे पर सपरिवार पहुंचे पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने 12वीं शताब्दी में बने भगवान जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए और त्रिमूर्ति- भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह के दर्शन किए और मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और प्रार्थना की। पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने धर्मपत्नी श्रीमती सरस्वती कांडा के साथ भगवान जगन्नाथ महाप्रभु से सर्व मंगल, सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। इस धार्मिक यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के दर्शन और पूजा – अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि “जगत् के नाथ” अर्थात संसार का स्वामी महाप्रभु को कहते हैं। श्री कृष्ण के ही एक रूप महाप्रभु इस पावन धाम में बड़े भाई बलभद्र जी और बहन सुभद्रा के साथ त्रिमूर्ति रूप में जगत कल्याण हेतु विराजमान हैं। गोपाल कांडा ने कहा कि भारत की महान सनातनी संस्कृति के प्रतीक एवं करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र जगन्नाथ मंदिर की वास्तुकला, ऊंचे शिखर पर फहराती धर्म ध्वजा के दर्शन ने मन को प्रफुल्लित कर दिया। आध्यात्मिक अलौकिक ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ सभी का कल्याण करते हैं। गोपाल कांडा ने सपरिवार महाप्रभु का महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गोपाल कांडा के साथ उनके समधी एवं प्रसिद्ध उद्योगपति राकेश बिंदल, दामाद पुनीत नारंग व हिमांशु बिंदल, पुत्र लखराम कांडा, पुत्रवधू श्रीमती छवि कांडा, भतीजे धैर्य कांडा, पुत्री श्रीमती शील नारंग कांडा, भतीजी श्रीमती हर्षा बिंदल, पारिवारिक सदस्य तेज प्रकाश बंसल एडवोकेट सहित अन्य मौजूद थे II #newstodayhry @newstodayhry



