Haryana
Trending

पंजाब की महिला को बहला-फुसलाकर काम दिलाने के बहाने सिरसा निजी होटल में दुष्कर्म,मामले में महिला सहित युवक पुलिस गिरफ्त में ।।

पंजाब की महिला को बहला-फुसलाकर काम दिलाने के बहाने सिरसा निजी होटल में दुष्कर्म,मामले में महिला सहित युवक पुलिस गिरफ्त में ।।

सिरसा -(अक्षित कम्बोज):-महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराधों पर सख्त कार्रवाई करते हुए डिंग थाना पुलिस ने एक गंभीर दुष्कर्म मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस मामले में पंजाब की एक महिला को बहला-फुसलाकर काम दिलाने के बहाने सिरसा के नजदीक एक निजी होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है । पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद डिंग थाना की महिला अनुसंधानकर्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की। डिंग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल 2026 को पीड़िता की बहन की ननद रीना और एक युवक ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर होटल में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर उसका मुंह बांधकर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की शिकायत पंजाब के फरीदकोट थाना में दर्ज कर आगामी कार्रवाई के लिए डिंग थाना भेजी गई थी। पीड़िता को महिला अधिवक्ता के सामने पेश कर ब्यान दर्ज करवाया गया और मेडिकल जांच करवाई गई। ब्यान और मेडिकल रिपोर्ट की पुष्टि के आधार पर पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मणी (पुत्र ज्ञान सिंह, निवासी गांव संघा, जिला मानसा, पंजाब) और महिला आरोपी रीना कौर उर्फ पिंकी (पत्नी सुखपाल सिंह, निवासी मोहला, जिला मुक्तसर, पंजाब) को गिरफ्तार किया।पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी हालात में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button