राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढ़ा में जागरूकता रैली निकाली गई।।
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढ़ा में जागरूकता रैली निकाली गई।।

ओढ़ा – (गुरनैब दंदीवाल):-सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ओढ़ा में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुमित जैन के निर्देशानुसार एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर सीता राम चिकित्सा अधिकारी ने भारत में प्रति वर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य डेंगू के संक्रमण, इसके कारणों और बचाव के उपायों के बारे मे जागरूकता फैलाना है, ताकि मानसून शुरू होने से पहले ही मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके. डेंगू एक वायरल संक्रमण है जो मुख्य रूप से मादा एडीज एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह हेल्थ इंस्पेक्टर ने डेंगू दिवस की जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश-दुनिया से डेंगू को पूरी तरह से खत्म करना है। इसलिए हर साल 16 मई को दुनिया भर में डेंगू दिवस मनाया जाता है। जिससे कि मच्छरों से होने वाली बीमारी से राहत पाई जा सके और डेंगू से होने वाली मौतों की संख्या को घटाया जा सके। उन्होंने डेंगू के लक्षण बारे बताया कि शरीर पर लाल चकत्ते होने के साथ ही नाक से खून आना तेज बुखार का होना जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द होना उल्टी के साथ कमजोरी महसूस होना, सिरदर्द और थकान ज्यादा पसीना आना कम भूख लगना आदि हैं। कृष्णा देवी नर्सिंग ऑफिसर ने डेंगू के वचाव बारे बताया कि पूरी बाजू के वस्त्र पहने मच्छर रोधी दवा या क्रीम का उपयोग करें और बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। इस अवसर पर काफी संख्या में मरीज़ गांववासी व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry