सीएचसी बड़ागुढ़ा में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया।।
सीएचसी बड़ागुढ़ा में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया।।

बड़ागुढ़ा – (गुरनैब दंदीवाल):-16 मई 2026 को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागुढ़ा में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बसविंदर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित सभी स्टाफ सदस्यों, एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू मेल और उपस्थित मरीजों को डेंगू के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की, साथ ही आगामी बरसाती मौसम में मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया। डॉ बसविंदर ने बताया कि मच्छरों से बचाव के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे, जिसमें हम सभी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं – आसपास पानी इकट्ठा न होने दें, यदि कहीं पानी इकट्ठा हो रहा है तो उसमें तेल का छिड़काव करें, कूलर और टंकी का पानी हर हफ्ते बदलते रहें और मच्छरदानी का प्रयोग करें।। #newstodayhry @newstodayhry