गांव चोरमार में पाइपलाइन लीकेज के कारण दूषित जल सप्लाई और पानी की बर्बादी ।।
गांव चोरमार में पाइपलाइन लीकेज के कारण दूषित जल सप्लाई और पानी की बर्बादी ।।

ओढ़ा – (अशोक गर्ग) :- गांव चोरमार में नई व पुरानी पेयजल पाइपलाइनों में लीकेज और अनियमितताओं के कारण ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गांववासी सुरेन्द्र कुमार, मंगा सिंह, रमन कुमार, रुलदु सिंह, डॉक्टर बिंदर सिंह, गुरतेज सिंह, सोहन सिंह आदि ने बताया कि नई पाइपलाइन के जोड़ों में कमी और ठेकेदार की लापरवाही के कारण पाइप लाइन जगह जगह से लीक हो रही है। जब सप्लाई छोड़ी जाती है तो दूषित आपूर्ति से पानी की भारी बर्बादी हो रही है।उन्होंने बताया कि पाइपलाइनों के लीकेज होने से पानी का दबाव कम हो जाता है। और अंतिम छोर तक पानी नही पहुंच पाता। इसके साथ ही ठेकेदार ने गांव की सभी गलियों में पाइपलाइन डालते समय जो इंटरलोक टायले उखाडी थी वो दोबारा से नहीं लगाई गई। कुछ टायल ईंट लोग उठाकर ले गए और जो बची है धीरे-धीरे वो भी कम हो रही है। इस सम्बंध में जल आपूर्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता रोहताश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नई पाइपलाइन जो डाली गई है उसको चलाकर अभी ट्राई ले रहे है। अगर कहीं से लीकेज है तो मौका देखकर ठेकेदार से कहकर शीघ्र ठीक करवा दी जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry