Uncategorized
Trending

डीएसपी ललित कुमार ने गांव घुकांवाली में ग्रामीणों को दिया नशा मुक्त जीवन स्वस्थ जीवन का संदेश ।।

डीएसपी ललित कुमार ने गांव घुकांवाली में ग्रामीणों को दिया नशा मुक्त जीवन स्वस्थ जीवन का संदेश ।।

डबवाली – (पंकज गोदारा) :- डबवाली 21 मई पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर के कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्र चलाए जा रहे विशेष जन-जागरूकता अभियान के तहत डबवाली पुलिस द्वारा “संध्या संवाद कार्यक्रम” का आयोजन गांव घुकांवाली में किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीएसपी कालांवाली ललित कुमार उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से विशेष अपील की कि वे नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं।डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।और समाज के सहयोग से इस बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशा तस्करी या नशे से जुड़ी अवैध गतिविधियों में संलिप्त है तो इसकी सूचना तुरंत मानस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1933, डबवाली पुलिस के मोबाइल नंबर 9138999748 पर दें । इसके अलावा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना अपने नजदीकी थाना, चौकी व डायल 112 पर सूचना दें ।इस अवसर पर घुकांवाली के सरपंच गणमान्य नागरिक व युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । सभी ने मिलकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया ।डबवाली पुलिस द्वारा “संध्या संवाद कार्यक्रम” के तहत जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि नशे से जुड़े अवैध कारोबार व इससे जुड़े व्यक्तियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button