PUNJAB
Trending

गोरीवाला में नशे के खिलाफ महापंचायत, वार्ड स्तर पर गठित हुई कमेटियांडीएसपी श्री योगेश कटारिया ने किया आह्वान-नशा तस्करों की सूचना दें, पीड़ितों को उपचार से जोड़ें।।

गोरीवाला में नशे के खिलाफ महापंचायत, वार्ड स्तर पर गठित हुई कमेटियांडीएसपी श्री योगेश कटारिया ने किया आह्वान-नशा तस्करों की सूचना दें, पीड़ितों को उपचार से जोड़ें।।

डबवाली-(शुभम कटारिया):- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से गांव गोरीवाला में एक विशाल नशा विरोधी महापंचायत का आयोजन किया गया । महापंचायत में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री योगेश कटारिया, थाना सदर के प्रबंधक उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी गोरीवाला एएसआई जगपाल सिंह सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि जयपाल, गांव के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।महापंचायत के दौरान ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गांव के प्रत्येक वार्ड स्तर पर नशा विरोधी कमेटियों का गठन किया गया। इन कमेटियों के सदस्यों व ग्रामीणों ने घोषणा की कि वे गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए डबवाली पुलिस का हर प्रकार से सहयोग करेंगे। कमेटियां नशा तस्करों, संदिग्ध गतिविधियों एवं नशे के अवैध कारोबार से संबंधित सूचनाएं पुलिस तक पहुंचाने, युवाओं को जागरूक करने तथा नशा पीड़ित व्यक्तियों को उपचार के लिए प्रेरित करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।महापंचायत को संबोधित करते हुए डीएसपी मुख्यालय श्री योगेश कटारिया ने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई तभी सफल होगी जब समाज और पुलिस मिलकर कार्य करेंगे । उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों, नशा करने वालों तथा उनके संदिग्ध ठिकानों की सूचना निडर होकर पुलिस तक पहुंचाएं । उन्होंने बताया कि सूचना देने वालों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।उन्होंने कहा कि आमजन मानस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1933, डबवाली पुलिस के मोबाइल नंबर 9138999748 तथा अपने नजदीकी थाना या पुलिस चौकी के माध्यम से नशा तस्करी से संबंधित जानकारी साझा कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से नशे की गिरफ्त में आए व्यक्तियों को उपचार के लिए प्रेरित करने का भी आह्वान किया।डीएसपी श्री कटारिया ने बताया कि डबवाली पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा गांव-गांव डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नशा प्रभावित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें परामर्श, उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ा जाएगा, ताकि वे पुनः समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।उन्होंने कहा कि डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है । पुलिस जिला में नियमित रूप से नाकाबंदी, कॉम्बिंग ऑपरेशन, विशेष चेकिंग अभियान तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करी पर अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना भी है।महापंचायत के अंत में उपस्थित ग्रामीणों नशे को जड़ से मिटाने व नशा मुक्त समाज की स्थापना का सामूहिक संकल्प लेते हुए डबवाली पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान केवल पुलिस का नहीं, बल्कि पूरे समाज का अभियान है और इसे जनभागीदारी से सफल बनाया जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button