गौशाला ओढ़ा में 600 गायों को शर्बत पिलाकर गोयल परिवार ने की अनोखी सेवा । ।
गौशाला ओढ़ा में 600 गायों को शर्बत पिलाकर गोयल परिवार ने की अनोखी सेवा । ।

ओढ़ां – ( गुरनैब दंदीवाल ):-ज्येष्ठ के महीने में ठंडे मीठे पानी की छ्बील लगाने की हर गांव में एक होड़ लगी हुई है। रोजाना कई स्थानों पर तरह-तरह की छबील लगाई जा रही है। लेकिन आज ओढ़ां में स्थित बाबा संतोंख दास गौशाला में अनोखी छ्बील देखने को मिली। गौशाला में ओढ़ा के गोयल परिवार ने करीब 600 गायों को शरबत पीला कर पुण्य का कार्य किया है।
गौशाला कमेटी के सदस्य विनोद गोयल उर्फ काला ने बताया कि उनके परिवार द्वारा कई वर्षो से अपनी दूकानों के सामने छ्बील लगाई जाती है लेकिन इस बार उन्होंने परिजनों से गौशाला में छबील लगाने की बात कही तो सभी तैयारी करने में जुट गए। परिवार के 10-12 युवाओं ने सबसे पहले गौशाला में स्थित सभी खेलो को साफ़ किया और फिर नहर के पानी का एक टैंकर मंगवा कर खेलो में साफ़ पानी डाल दिया। इसके बाद उन खेलो में गुड़, शहद, शक्कर, दुध व शरबत की बोतलें डालकर उन्हें अच्छी तरह से घोल दिया। तत्पश्चात दुसरे बाड़ों में बंद गायों व बछडो को खुला छोड़कर उन्हें शर्बत पिलाया।
गौशाला कमेटी व धार्मिक संस्थानों ने कहा कि गोयल परिवार द्वारा गौमाता को मीठा शरबत पिलाना अत्यंत पुण्य और परोपकार का कार्य किया है। गौशाला जैसी पवित्र जगह पर ऐसा आयोजन करना बेहद सराहनीय है, क्योंकि सनातन परंपरा में गौ सेवा और प्यासों को पानी या शरबत पिलाना सबसे बड़े धर्मों में से एक माना गया है। इस पुण्य कार्य में गोयल परिवार के सदस्य मखन लाल, फ़कीर चंद, विनोद गोयल, राहुल, बंटी, अजय, साहिल, संजय कुमार आदि ने सार्थक सहयोग किया।। #newstodayhry @newstodayhry