Uncategorized
Trending

सीआईए हिसार की त्वरित कार्रवाई, मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद । ।

सीआईए हिसार की त्वरित कार्रवाई, मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद । ।

हिसार – (अमित कुमार ):- सीआईए हिसार की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान मोनु पुत्र रामकुमार निवासी खरड़ जिला हिसार के रूप में हुई है । सीआईए हिसार प्रभारी निरीक्षक कर्ण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता प्रमवीर पुत्र जिले सिंह निवासी लाडवा ने थाना सदर हिसार में शिकायत दी थी कि उसके खेत से अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका मोटरसाइकिल चोरी कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर थाना सदर में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सीआईए हिसार की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध चोरी के दो अन्य मामले भी पहले से दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा तथा उससे गहनता से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जाएगी। सीआईए हिसार की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की प्रभावी कार्यवाही का संदेश गया है तथा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button