Haryana
Trending

विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होंगे दोनों प्रोजेक्ट।।

विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होंगे दोनों प्रोजेक्ट।।

सिरसा-( अक्षित कम्बोज ):- सिरसा की डबवाली रोड पर सिटी सेंटर व वैदवाला रोड पर अमारा ग्रीन के नाम से जो प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं, उन्हें विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है। इन प्रोजेक्ट के बाद सिरसा की पहचान बदल जाएगी। उनका प्रयास रहेगा कि इन प्रोजेक्ट को सिरसा का लैंडमार्क बनाया जाए। इस आश्य की जानकारी श्रीमत ग्रुप के प्रोजेक्ट के विश्व प्रसिद्ध आकिटेक्ट पदमविभूषण अवार्डी हाफिज के सीनियर एसोसिएट निशार शेख ने पत्रकार वार्त्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य उपभोक्ताओं के हितों का ध्यान रखना है। उन्होंने सिरसा जैसे शहर में ये प्रोजेक्ट किसी विदेशी प्रोजेक्ट से कम नहीं होंगे। निर्माण के हरपहलू पर बारीकी से और एक्सपर्ट की सहायता से किया जा रहा है। श्रीमत सिटी सेंटर के डायरेक्टर राजीव जैन ने कहा कि सिरसा में दोनों प्रोजेक्ट वर्तमान समय में लोगों की तमाम जरूरतों को देखते हुए तैयार किए जा रहे हैं, जहां एक ही छत के नीचे लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। श्री जैन ने बताया कि इन प्रोजेक्ट के विभिन्न क्षेत्रों के एक्सपर्ट की सहायता ली गई है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट से एआर निशान शेख (सीनियर एसोसिएट व पदम भूष्ण अवार्डी आर्किटेक्ट), एआर धीरज पाटिल (प्रिंसीपल आर्किटेक्ट ग्रीन स्पेस एलायंस), रामकिशन चौधरी (स्ट्रक्चरल इंजी. वीएमएस कंस्लटेंट), प्रवीन सोनी (एमईपी कंस्लटेंट एट सोनी कंस्लटेंट), शिशिर शर्मा (इलेक्ट्रिक कंस्लटेंट) जुड़े हुए है। जबकि डायरेक्टर संजीव जैन, डायरेक्ट अजय गोयल, माधव जैन डायरेक्टर, जितेंद्र जांगू डायरेक्टर की देखरेख में कार्य जारी है। डायरेक्टर राजीव जैन ने बताया कि समय के साथ-साथ लोगों की जीवन शैली में बदलाव आया है। लोग एक ही छत के नीचे सभी मूलभूत व अन्य सुविधाएं चाहते हैं, ताकि उन्हें बाहर दूसरे स्थानों पर न जाना पड़े। इसी बात को ध्यान में रखते हुए डबवाली रोड पर श्रीमत सिटी सेंटर और हुडा के निकट अमारा ग्रीन प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रोजेक्ट्स में बड़े-बड़े महानगरों व विदेशों में काम कर चुके अनुभवी लोगों की टीम काम कर रही है, ताकि लोगों को एक सुरक्षित व सुविधाजनक सिस्टम मिले। उन्होंने बताया कि दोनों ही प्रोजेक्ट को लेकर शहरवासियों में बेहद उत्साह है। इस मौके पर प्रोजेक्ट में काम कर रहे अलग-अलग क्षेत्रों के सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे और इस प्रोजेक्ट को सिरसा के लिए पहला ऐसा प्रोजेक्ट बताया, जहां एक ही स्थान पर सबकुछ उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम यहां के लोगों की जीवन शैली के बारे में उन्होंने सर्वे किया, जिसके बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया। लोगों की उम्मीद से बढ़कर यहां सुविधाएं मिलेंगी और ये दोनों प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद अन्य प्रोजेक्ट पर भी विचार किया जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button