HaryanaUncategorized
Trending

12 कवार्टर चौकी पुलिस द्वारा रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद।।

12 कवार्टर चौकी पुलिस द्वारा रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस चौकी 12 क्वार्टर की टीम ने रास्ता रोककर चाकू एवं छुरी से हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल पुत्र रोहतास निवासी वार्ड नंबर-8, हिसार के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस चौकी 12 क्वार्टर से एएसआई चांदवीर ने बताया कि दिनांक 14.06.2026 को विकास पुत्र सुबे सिंह निवासी राजीव नगर, हिसार के बयान पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रास्ता रोककर चाकू एवं छुरी से हमला कर चोटें पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के दौरान आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। उन्होने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा तथा उससे गहनता से पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य आरोपियों एवं घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने तथा आमजन की सुरक्षा को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ जिला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। हिंसक अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।। #Newstodayhyry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button