थाना शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई एसी की कॉपर वायर चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा माल बरामद।।
थाना शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई एसी की कॉपर वायर चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा माल बरामद।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार अपराध एवं चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर हिसार पुलिस ने एसी की कॉपर वायर चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा माल बरामद करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा रवि निवासी पड़ाव चौक, हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक का कट्टा बरामद किया है, जिसमें चोरी की गई एसी की कॉपर वायर रखी हुई थी।मामले की जांच कर रहे एएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि मुन्नी लाल निवासी ऋषि नगर, हिसार ने थाना शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके घर से एसी की कॉपर वायर चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर थाना शहर हिसार में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी एवं स्थानीय स्तर पर सूचनाएं एकत्रित कर आरोपी राजा रवि को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा कॉपर वायर बरामद कर ली गई। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पूर्व में भी चोरी की वारदातों में संलिप्त रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि उससे अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सके। मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक हिसार ने इस सफल कार्रवाई के लिए थाना शहर पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिला पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




