Haryana
Trending

आपकी जागरूकता ही साइबर ठगी से सबसे बड़ी सुरक्षा:-सिद्धांत जैन ,एसपी ll

आपकी जागरूकता ही साइबर ठगी से सबसे बड़ी सुरक्षा:-सिद्धांत जैन ,एसपी ll

हिसार-(अमित कुमार):-आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधी लोगों को नए-नए तरीकों से अपना शिकार बना रहे हैं। हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि थोड़ी सी सावधानी अपनाकर साइबर ठगी से बचा जा सकता है।
साइबर ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये सावधानियां:

  • किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना OTP, बैंक खाता नंबर, ATM/PIN, CVV, UPI PIN या पासवर्ड साझा न करें।
  • किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और मोबाइल में अज्ञात ऐप डाउनलोड न करें।
  • KYC अपडेट, बिजली बिल, गैस कनेक्शन, बैंक खाता बंद होने, नौकरी, लोन, इनाम या सरकारी योजना के नाम पर आने वाले कॉल और संदेशों से सतर्क रहें।
  • सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले उसकी पहचान अवश्य जांच लें।
  • ऑनलाइन खरीदारी या सामान बेचते समय QR Code स्कैन करके कभी भी पैसे प्राप्त नहीं होते। पैसे लेने के लिए UPI PIN दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती।
  • किसी भी निवेश (Investment) या ट्रेडिंग ऐप में अधिक मुनाफे के लालच में बिना जांच-पड़ताल के निवेश न करे।
  • वीडियो कॉल या सोशल मीडिया पर अजनबियों के साथ आपत्तिजनक बातचीत या सामग्री साझा करने से बचें। इससे सेक्सटॉर्शन जैसी घटनाएं हो सकती हैं।
  • अपने सभी महत्वपूर्ण ऑनलाइन खातों में मजबूत पासवर्ड रखें और जहाँ संभव हो Two-Factor Authentication (2FA) का उपयोग करें।
  • बैंक खाते और UPI से जुड़े मोबाइल नंबर को हमेशा अपडेट रखें तथा समय-समय पर अपने बैंक खाते की गतिविधियों की जांच करते रहें।
    यदि आप साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो क्या करें?
  • घबराएं नहीं, तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।
  • तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
  • अपने बैंक को तुरंत सूचित कर संबंधित खाते या लेन-देन को ब्लॉक कराने का प्रयास करें।
  • नजदीकी साइबर पुलिस थाना/साइबर हेल्प डेस्क से तुरंत संपर्क करें।
    पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि साइबर अपराधियों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता और सतर्कता है। किसी भी प्रकार के लालच, डर या जल्दबाजी में कोई वित्तीय लेन-देन न करें। आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि इस एडवाइजरी को अपने परिवार, मित्रों और परिचितों तक अवश्य पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग साइबर अपराधों से सुरक्षित रह सकें।

Related Articles

Back to top button