Haryana
Trending

नशा तस्करों पर सीआईए मिल गेट का करारा प्रहार, 4 किलो 746 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार : एसपी सिद्धान्त जैन।।

नशा तस्करों पर सीआईए मिल गेट का करारा प्रहार, 4 किलो 746 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार : एसपी सिद्धान्त जैन।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए मिल गेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4 किलो 746 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए मिल गेट प्रभारी पीएसआई संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम के सहायक उप निरीक्षक बजरंग सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान टोल प्लाजा लांधड़ी क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने काजला मोड़, दुर्जनपुर पुल के पास एक संदिग्ध युवक को काबू करके नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक काले रंग के प्लास्टिक बैग में 4 किलो 746 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना अग्रोहा में आरोपी हरीराम पुत्र केलु शाह, निवासी राजपुर, जिला सुपौल (बिहार) के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आया था, इसे किसे सप्लाई किया जाना था तथा इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर इसमें शामिल अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि “हिसार पुलिस की नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति है। नशा बेचने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जो भी व्यक्ति युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने का प्रयास करेगा, उसे कानून के अनुसार कठोर परिणाम भुगतने होंगे। आमजन से भी अपील है कि नशा तस्करी की किसी भी सूचना को बिना संकोच पुलिस के साथ साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button