Haryana
Trending

अटल टिंकरिंग लैब से विद्यार्थियों में विकसित होगी वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना ll

अटल टिंकरिंग लैब से विद्यार्थियों में विकसित होगी वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुस्सर (2981) में अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) के प्रभावी संचालन एवं नवाचार आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रविन्द्र सिंह पीजीटी मास्टर ट्रेनर के रूप में विद्यालय के शिक्षकों को अटल टिंकरिंग लैब की कार्यप्रणाली, उपकरणों के उपयोग तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं समस्या-समाधान कौशल विकसित करने संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। @newstodayhry #newstodayhry

प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि अटल टिंकरिंग लैब, अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम), नीति आयोग, भारत सरकार की एक महत्त्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य विद्यालयों में विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें आधुनिक उपकरणों के माध्यम से सीखने और नए प्रयोग करने का अवसर प्रदान करना है। विद्यालय प्रभारी संदीप कुमार एवं एटीएल प्रभारी पवन कुमार (पीजीटी मैथ), रचना (टीजीटी साइंस) एवं राजबीर (सी टी) ने यह प्रशिक्षण प्राप्त किया उन्होंने बताया कि परीक्षण अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रहा। इससे विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब के प्रभावी संचालन तथा विद्यार्थियों को विज्ञान आधारित गतिविधियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। अंत में विद्यालय प्रभारी एवं एटीएल प्रभारी ने इस उत्कृष्ट प्रशिक्षण के सफल आयोजन हेतु शिक्षा विभाग तथा जिला विज्ञान समन्वयक (डीएसएस) मुकेश मेहता का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया l @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button