स्वामी रमेश साहुवाला ने दी रीजनल स्टाफ मीटिंग की जानकारीll
स्वामी रमेश साहुवाला ने दी रीजनल स्टाफ मीटिंग की जानकारीll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-लायन्स इंटरनॅशनल डिस्ट्रिक्ट 321 ए3 के रीजन 1 सूर्या की प्रथम रीजनल स्टाफ मीटिंग एवं पी.एस.टी. स्कूलिंग का आयोजन द गंगा ग्रीन रिजॉर्ट सिरसा में रीजन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन तरसेम गोयल के नेतृत्व में सफलतापूर्ण सम्पन्न हुआ। यह जानकारी रीजन के पी.आर.ओ. लायन रमेश साहुवाला ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संजय गांधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। उनके साथ पूर्व डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन चन्द्रशेखर मैहत्ता, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन हरदीप सरकारिया, प्रथम उप डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन महेश बांसल, द्वितीय उप डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन पुनीत बांसल, अतिरिक्त डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन सुरेश पाहुजा एवं डिस्ट्रिक्ट केबिनेट कोषाध्यक्ष लायन मदन मैहत्ता ने अपनी गरीमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा सभी पदाधिकारियों को सेवा, संगठन एवं नेतृत्व के विभिन्न आयामों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। @newstodayhry #newstodayhry उन्होंने बताया कि डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन संजय गांधी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रत्येक क्लब सेवा कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सदस्यता, वृद्धि, समयबद्ध रिर्पोटिंग, गुणवत्तापूर्ण परियोजनाओं तथा टीम भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने इस वर्ष की थीम, आप विश्वास कर सकते हैं तो आप हासिल कर सकते हैं, को अपनाते हुए सभी क्लबों को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रीजन चेयरपर्सन लायन तरसेम गोयल ने सभी वरिष्ठ लायन्स, रीजन टीम, जोन चेयरपर्सन एवं क्लब के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि रीजन 1 सूर्या को जिले का सबसे सक्रिय एवं उत्कृष्ट बनाने के लिए सभी क्लबों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने सेवा परियोजनाओं में गुणवत्ता, अनुशासन , नवाचार तथा टीमवर्क पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि इस बैठक में पी.एस.टी. पदाधिकारियों को क्लब प्रशासन, सदस्यता, विकास, सेवा परियोजनाओं की प्रभावी योजना, समयबद्ध रिर्पोटिंग, नेतृत्व विकास तथा टीम समन्वय से संबंधित महत्त्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आगामी सेवा गतिविधियों, विशेषकर 1 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले व्यापक वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। @newstodayhry #newstodayhry
इस अवसर पर रीजन उप वाईय चैयरमेन लायन पुनीत मित्तल रीजन सचिव लायन रवि मोंगा, रीजन कोषाध्यक्ष लायन राजेन्द्र गोयल, रीजन पी.आर.ओ. लायन रमेश साहुवाला, सभी जॉन चेयरपर्सन, रीजन टीम तथा रीजन 1 सूर्या के अंतर्गत आने वाले सभी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष उपस्थित रहें। इससे पूर्व रीजन चेयरपर्सन लायन तरसेम गोयल का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक हुआ तथा सभी प्रतिभागियों ने सेवा कार्योंं को नई उर्जा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अंत में एक टीम, एक विजन, एक मिशन तथा हम सेवा करते हैं के संकल्प के साथ कार्यक्रम का सम्पन्न हुआ।




