हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सीआईए मिल गेट टीम ने 822 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार।।
हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सीआईए मिल गेट टीम ने 822 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए मिल गेट, हिसार की टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 822 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए मिल गेट की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में तलाशी की प्रक्रिया अपनाई। विधिक प्रावधानों का पूर्ण पालन करते हुए तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 822 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसे मौके पर नियमानुसार कब्जे में लिया गया। आरोपी की पहचान भूपेन्द्र शर्मा पुत्र श्री महाबीर शर्मा वासी शिव नगर मोर वाली गली नजदीक सैक्टर 1 हिसार के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत थाना एचटीएम हिसार में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा पुलिस रिमांड प्राप्त कर यह पता लगाया जाएगा कि वह मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसे किस-किस व्यक्ति तक पहुंचाने वाला था। मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि हिसार पुलिस जिले में नशा तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। नशे के कारोबार में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की बिक्री अथवा तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत हिसार पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। जनसहयोग से ही समाज को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




