एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी सफलता, 4 वर्ष से फरार पी.ओ. सिरसा से गिरफ्तार :-एसपी सिद्धान्त जैन ll
एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी सफलता, 4 वर्ष से फरार पी.ओ. सिरसा से गिरफ्तार :-एसपी सिद्धान्त जैन ll

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा फरार अपराधियों एवं उद्घोषित अपराधियों (पी.ओ.) की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनआईए एक्ट के एक मामले में पिछले चार वर्षों से फरार उद्घोषित अपराधी (पी.ओ.) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहन लाल वालिया पुत्र राजा राम वालिया निवासी फतेहपुर, जिला सिरसा के रूप में हुई है।
इस संबंध में एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी उप निरीक्षक इन्द्र सिंह गोदारा ने बताया कि आरोपी वर्ष 2022 में न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी (पी.ओ.) घोषित किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी का पता लगाकर जिला सिरसा से उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। उन्होंने बताया कि आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिला पुलिस अपराधियों और फरार आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। @newstodayhry #newstodayhry




