Haryana
Trending

सीआईए हिसार की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 5 किलो 140 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार।।

सीआईए हिसार की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 5 किलो 140 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए हिसार पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलो 140 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद गांजा के साथ-साथ तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया है । गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कन्हैया उर्फ मल्ला पुत्र संजय कुमार, निवासी रामगढ़ बस्ती, गंगवा, जिला हिसार के रूप में हुई है। सीआईए हिसार प्रभारी पीएसआई कर्ण सिंह ने बताया कि उनकी टीम के उप निरीक्षक प्रवीण कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त, अपराधों की रोकथाम एवं नशा तस्करों की धरपकड़ के संबंध में क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान गंगवा बाईपास स्थित अंडरब्रिज के पास एक मोटरसाइकिल सवार युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। शक के आधार पर उसे रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 किलो 140 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजा बरामद होने पर आरोपी के विरुद्ध थाना आजाद नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी से नशीले पदार्थ के स्रोत एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह गांजा कहां से लेकर आया था तथा किन-किन व्यक्तियों को इसकी आपूर्ति करता था। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है और इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button