Haryana
Trending

बंद मकान में चोरी का खुलासा, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी काबू ll

बंद मकान में चोरी का खुलासा, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी काबू ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-गांव बणी में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर करीब 80 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य घरेलू सामान चोरी करने के मामले में सिरसा पुलिस के एबीवीटी स्टाफ ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की है, ताकि चोरीशुदा सामान की बरामदगी की जा सके। पुलिस के अनुसार गांव बणी निवासी मोहन सिंह ने शिकायत दी थी कि उनका भाई गुरदेव सिंह पिछले काफी समय से कनाडा में रहता है और उसका मकान गांव में बंद पड़ा था। एक जुलाई की शाम खेत में लगी मोटर खराब होने पर ठेकेदार और मिस्त्री जब मकान पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर करीब 80 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात तथा अन्य कीमती घरेलू सामान चोरी होना पाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रानियां थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एबीवीटी स्टाफ ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान पुलिस ने गांव धनुर निवासी रजत उर्फ काली पुत्र बलबीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ कर चोरीशुदा नकदी, जेवरात और अन्य सामान बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। @newstodayhyr #newstodayhry

Related Articles

Back to top button