हिसार पुलिस का बड़ा एक्शन: वाहन चोर गिरफ्तार, 3 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद ll
हिसार पुलिस का बड़ा एक्शन: वाहन चोर गिरफ्तार, 3 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी अर्बन एस्टेट पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
प्रभारी अर्बन एस्टेट स.उप नि. राजेश कुमार ने बताया कि दिनांक 03 अगस्त 2026 को वीरेन्द्र कुमार पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी मकान नंबर 511/2, सुभाष नगर, हिसार की शिकायत पर उसके घर के बाहर गली से मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच चौकी अर्बन एस्टेट प्रभारी एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा अन्य विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप उर्फ घोलू पुत्र मदनलाल निवासी गांव चूली कलां, थाना आदमपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से शिकायतकर्ता की चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
उन्होने बताया की गहन पूछताछ में आरोपी ने जिला सिरसा के थाना सदर क्षेत्र स्थित डेरा सच्चा सौदा के आसपास से दो अन्य मोटरसाइकिल चोरी करने की भी बात स्वीकार की। आरोपी के निशानदेही पर वे दोनों चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिए गए हैं। इस प्रकार पुलिस ने आरोपी से कुल तीन चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी संगठित वाहन चोर गिरोह से जुड़ा है या नहीं तथा उसके द्वारा की गई अन्य वाहन चोरी की वारदातों का भी खुलासा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पूरी सतर्कता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। वाहन चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी l @newstodayhry #newstodayhry




