Haryana
Trending

हिरोशिमा दिवस पर शांति का संदेश, परमाणु युद्ध को बताया मानवता के माथे पर कलंक :-स्वामी रमेश साहुवाला ll

हिरोशिमा दिवस पर शांति का संदेश, परमाणु युद्ध को बताया मानवता के माथे पर कलंक :-स्वामी रमेश साहुवाला ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-द्वितीय विश्व युद्ध मानव इतिहास की सबसे विनाशकारी घटना थी तथा 6 अगस्त 1945 को जापान के शहर हिरोशिमा पर दुनिया का पहला परमाणु बम गिराया गया जिसने न केवल युद्ध का रुख बदल दिया बल्कि पूरी दुनिया को यह भी सिखाया कि विज्ञान का गलत इस्तेमाल कितना भयानक हो सकता है तब दुनिया को समझ आया कि अब युद्ध का मतलब सिर्फ सैनिकों की मौत नहीं बल्कि पूरे शहर का सफाया हो जाता है। ये शब्द लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय  मारुति मंदिर में हिरोशिमा दिवस पर बोलते हुए और उसमें मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना सभा में कहें। उन्होंने कहा परमाणु बम के हमले के बाद अत्यंत भयानक और दर्दनाक स्थिति बन गई थी तथा आस-पास के लोगों की चीखें सुनाई दे रही थी और तबाही-तबाही नजर आ रही थी। जिससे पूरा का पूरा नगर बरबाद हो गया। उन्होंने कहा यह युद्ध केवल भौतिक विनाश नहीं था बल्कि यह मानवता के लिए एक गहरा आघात था। जिसने संसार के नेताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया कि युद्ध और हिंसा का परिणाम बहुत बुरा होता है। इसलिए हमें परमाणु-युद्ध से ही नही बल्कि हर तरह के युद्ध से बचना चाहिए तथा इस विस्फोट से लगभग दो लाख के करीब लोग मारे गए थें जो अपने आप मंे एक इतिहास हैं।
श्री साहुवाला ने कहा सन् 1945 में हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम के कारण एक विशाल प्रकाश का विस्फोट हुआ तब यह सभी दिशाओं मे फैल गया जिससे मानव शरीर वाष्प बनकर उड़ गए और उनकी छायाएँ न केवल हिरोशिमा में हुए विनाश का प्रतीक है, बल्कि परमाणु हथियारों के विनाशकारी परिणामों को भी याद दिलाती हैं तथा ये मानव इतिहास में विभिषका के परिणाम आज भी वहाँ के लोग भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा परमाणु बम पीड़ितो के लिए एक स्मारक हिरोशिमा शांति स्मारक पार्क में स्थित हैं, जबकि नागासाकी परमाणु बम पीड़ितो की स्मृति में शांति प्रतिमा नागासाकी शांति पार्क में स्थित है। जिसे प्रतिवर्ष प्रांतीय प्रार्थना दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। उन्होंने कहा कि हिरोशिमा के ऊपर गिरा परमाणु बम मानवता के माथे पर एक कलंक है तथा हमें यह बताता है कि नफरत और अहंकार का अंत विनाश ही होता है। श्री साहुवाला ने कहा आज हमें इस बात पर गौर करने की जरूरत हैं कि कोई भी देश किसी से भी युद्ध न करे बल्कि भगवान महावीर, महात्मा बुद्ध, गुरु नानक देव एवं ओशो के बताए रास्ते पर चले तभी दुनिया में शांति, प्रेम और भाईचारा कायम रह सकता है। इस अवसर पर सभी ने भगवान से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर रजनी, दीपा, पायल, भावना, प्रियंका सलमा, नीलम, पारुल, रीना उपस्थित थें। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button