21 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर वास्तविक मालिकों को लौटाए, एसपी सिद्धांत जैन ने स्वयं किए सुपुर्द।।
21 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर वास्तविक मालिकों को लौटाए, एसपी सिद्धांत जैन ने स्वयं किए सुपुर्द।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हिसार पुलिस की साइबर सेल ने एक बार फिर तकनीक और त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 21 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लाखों रुपये है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी सिद्धांत जैन ने स्वयं मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर सभी नागरिकों ने हिसार पुलिस का आभार व्यक्त किया और खुशी जाहिर की। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने बताया कि साइबर सेल प्रभारी पीएसआई अमित के नेतृत्व में टीम ने गुमशुदा मोबाइल फोन संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आईएमईआई ट्रैकिंग, डिजिटल सर्विलांस, लोकेशन विश्लेषण तथा तकनीकी जांच के माध्यम से मोबाइल फोन की तलाश की। लगातार प्रयास, डेटा विश्लेषण और समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप साइबर टीम 21 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने में सफल रही। इस अभियान में साइबर सेल के मुख्य सिपाही मुकेश सहारण, महिला ऑपरेटर अनीता, सिपाही मुकेश (थाना शहर), सिपाही सुशील (थाना उकलाना), सिपाही अमरदीप (थाना बरवाला), महिला सिपाही अनीता (सीआईए मिल गेट) तथा सिपाही कुलदीप (थाना अर्बन एस्टेट) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों में मुख्य रूप से जय सिंह (गोरछी), राजेश चौधरी (हिसार), अनुकूल शर्मा (मॉडल टाउन), नीरज (साहरवा), राजेश (अग्रसेन कॉलोनी), कुलदीप (महलसरा), विनोद (सातरोड़ कला), गीता (अर्बन एस्टेट), अमित (नगथला), सुंदेश (मुकलान), रीना (शिव नगर), समशेर (गुर्जर, हिसार) तथा विकास (ब्याणा खेड़ा, हिसार) सहित अन्य नागरिक शामिल रहे, जिन्हें उनके गुम हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा, “तकनीक की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब उसका उपयोग जनसेवा के लिए किया जाए। हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधों की रोकथाम करना ही नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाना भी है। हमारी साइबर टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ नागरिकों की सहायता के लिए कार्य कर रही है और भविष्य में भी इसी प्रकार तकनीक का प्रभावी उपयोग कर लोगों को न्याय एवं सहायता उपलब्ध कराती रहेगी। मोबाइल वापस प्राप्त करने वाले नागरिकों ने हिसार पुलिस एवं साइबर सेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद लगभग समाप्त हो चुकी थी, लेकिन हिसार पुलिस की सक्रियता, तकनीकी दक्षता और निरंतर प्रयासों के कारण उनके कीमती मोबाइल सुरक्षित वापस मिल सके। उन्होंने इस पहल को आमजन के हित में अत्यंत सराहनीय बताया।। #Newstodayhry @Newstodayhry




