Haryana
Trending

जानलेवा हमले व आरोपी एक माह बाद भी फरार ll

जानलेवा हमले व आरोपी एक माह बाद भी फरार ll

डबवाली – (पंकज गोदारा ) गांव जांडवाला बिश्नोइयां निवासी राजेश कुमार पर 6 जुलाई की रात राजस्थान फीडर नहर की पटरी के पास हुए जानलेवा हमले और मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। पुलिस प्रशासन की नाकामी के विरोध में ग्रामीणों ने 30 जुलाई 2026 से अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना शुरू किया हुआ है। भारतीय किसान एकता (बीकेई) के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने कहा कि हमले में राजेश कुमार के सिर पर ईंट से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। घटना के बाद उनकी मोटरसाइकिल भी गायब मिली। 17 जुलाई को थाना सदर डबवाली में एफआईआर नंबर 239 दर्ज की गई, लेकिन अभी तक न आरोपी गिरफ्तार हुए और न मोटरसाइकिल बरामद हुई। औलख ने कहा कि पुलिस ने 15 जुलाई तक आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, लेकिन आश्वासन के बावजूद कार्रवाई शून्य है। ग्रामीण कई बार पुलिस अधिकारियों से मिल चुके हैं, फिर भी केवल आश्वासन मिल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई करने के बजाय धरने पर बैठे ग्रामीणों पर धरना समाप्त करने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम अपराधियों को गिरफ्तार करना है, ग्रामीणों को धरने से उठाना नहीं। उन्होंने डबवाली पुलिस अधीक्षक से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी और मोटरसाइकिल बरामद होने तक ग्रामीणों का शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रहेगा। कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने में महावीर खीचड़, अंग्रेज सिगड़, प्रकाश सिंह खालसा, हेतराम खीचड़, धर्म सिंह सिगड़, गांधी राम, सुशील कुमार, पाला राम भांभू, गोपी राम थापन, धर्म सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ये है ग्रामीणों की मुख्य मांगें:
हमलावर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ-साथ चोरी हुई मोटरसाइकिल की बरामदगी की जाए। मामले की निष्पक्ष व प्रभावी जांच हो। ग्रामीणों पर दबाव बनाने के बजाय उनकी मांगों पर कार्रवाई हो। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button