Haryana
Trending

हिसार पुलिस अलर्ट, PG में रहने वालों की सुरक्षा एवं रिकॉर्ड जांचे ll

हिसार पुलिस अलर्ट, PG में रहने वालों की सुरक्षा एवं रिकॉर्ड जांचे ll

हिसार-(अमित कुमार):-15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हिसार पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार थाना सिविल लाइन प्रभारी PSI कर्मजीत व उनकी टीम द्वारा अपने क्षेत्र में स्थित विभिन्न PG (पेइंग गेस्ट) की चेकिंग की गई।
पुलिस टीम द्वारा सुकराना बॉयज PG, बालाजी PG तथा ब्राइट एंड डिवाइन बॉयज एंड गर्ल्स PG का निरीक्षण करते हुए संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा PG में रहने वाले व्यक्तियों के रिकॉर्ड, पहचान संबंधी दस्तावेज, आगंतुकों की आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।
PG संचालकों को दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश
• PG में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पूरा रिकॉर्ड, नाम, स्थायी पता, मोबाइल नंबर एवं पहचान-पत्र संबंधी जानकारी अनिवार्य रूप से रखें।
• सभी किरायेदारों/PG निवासियों का नियमानुसार पुलिस सत्यापन करवाएं।
• PG परिसर में CCTV कैमरे प्रवेश एवं निकास सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए जाएं तथा उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।
• आग से बचाव के लिए अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध रखें।
• किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या अवैध गतिविधि को PG परिसर में स्थान न दें तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
• PG परिसर में स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल एवं साफ-सफाई की उचित व्यवस्था रखें।
• विद्युत एवं गैस उपकरणों की नियमित जांच करवाएं तथा बिजली की ओवरलोडिंग से बचें।
• आपातकालीन संपर्क नंबरों को PG में प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करें।
• नाबालिगों के संबंध में विशेष सावधानी बरतें तथा उनके अभिभावकों की आवश्यक जानकारी उपलब्ध रखें।
• PG में रहने वाले व्यक्तियों एवं आगंतुकों की आवाजाही का उचित रिकॉर्ड रखें।
• PG परिसर में नशाखोरी, मारपीट, अत्यधिक शोर अथवा सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वाली किसी भी गतिविधि पर रोक लगाएं।
• स्थानीय प्रशासन/नगर निकाय द्वारा निर्धारित लाइसेंस, पंजीकरण एवं अन्य नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें।
एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। PG, होटल, धर्मशाला एवं अन्य सार्वजनिक/आवासीय परिसरों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के लिए पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। उन्होंने PG संचालकों से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और अपने परिसर में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सत्यापित रिकॉर्ड अवश्य रखें।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक और संस्थान की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
हिसार पुलिस की अपील
“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें—स्वतंत्रता दिवस के पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने में पुलिस का सहयोग करें।” @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button