हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्रामीणों व बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा ll
हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्रामीणों व बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा ll

सिरसा -(अक्षित कम्बोज ) सिरसा। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अहमदपुर दारेवाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके पश्चात गांव में बच्चों व ग्रामीणों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा की अगुवाई गांव अहमदपुर दारेवाला की सरपंच राधिका कालड़ा ने की। इस दौरान उनके साथ सरपंच प्रतिनिधि अनिल कालड़ा सहित गांव के नंबरदार, पंच व गांववासी भी मौजूद थे। ग्रामीणों व विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए सरपंच राधिका कालड़ा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। हर घर तिरंगा अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने सभी से राष्ट्र के प्रति सच्ची देशभक्ति एवं प्रेम की भावना को मजबूत करने तथा हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह देखने को मिला। राधिका कालड़ा ने कहा कि प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर हम न केवल राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था और सम्मान प्रकट करते हैं, बल्कि देश की एकता और अखंडता के संकल्प को भी मजबूत करते हैं। स्कूल प्रिंसिपल कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों व ग्रामीणों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को बढ़ावा देना रहा। @newstodayhry #newstodayhry




