Haryana
Trending

सिटी सेंटर में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में तीज मेले का आयोजन 15 अगस्त को ll

सिटी सेंटर में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में तीज मेले का आयोजन 15 अगस्त को ll

सिरसा -(अक्षित कम्बोज ) डबवाली रोड स्थित श्रीमत सिटी सेंटर में 15 अगस्त को हरियाली तीज पर्व के उपलक्ष्य में तीज मेले (तीयां) का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पंजाबी सांस्कृतिक कार्यक्रमों गिद्दा, भंगड़ा का आयोजन होगा। कार्यक्रम में पंजाबी संस्कृति को सहेजा जाएगा। रेलवे पार्क में सायं 4 बजे से सायं 7 बजे तक आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में पंजाबी खानपान की भी झलक देखने को मिलेगी। लुप्त होती सांस्कृतिक धरोहरों का भी यहां प्रदर्शन होगा। पुराने समय की रंगीन खाटें, हाथ के पंखें, बिलौना, छाज जैसी घरेलू इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं की प्रदर्शनी भी की जाएगी। तीयां कार्यक्रम में पंजाबी कलाकारों द्वारा पंजाबी गीतों पर गिद्दा व भंगड़ा पेश किया जाएगा। जबकि बच्चों के लिए झूले, सेल्फी प्वाइंट व महिलाओं के मनोरंजन के अनेक आइटम पेश किए जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वालों को पुराने समय के खानपान की याद दिलाते हुए गुलगुले, पूड़ा, खीर, पकौड़ा, आलू चाट, पापड़ी, गोलगप्पे की स्टॉल सजाई जाएगी। स्पेशलिस्टों द्वारा महिलाओं की फ्री मेहंदी लगाई जाएगी। श्रीमत टेक्सवर्थ प्रा. लिमिटेड के डायरेक्टर माधव जैन ने बताया कि तीज मेले के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपनाई गई है। रजिस्ट्रेशन करवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पांच कूपन फ्री दिए जाएंगे। इन कूपन से खानपान के स्टॉल पर फ्री आइटम ली जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि संस्थान का प्रयास अपनी विरासत को सजोने का है। युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रूबरू करवाना है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button