श्री बाबा तारा जी कुटिया में भव्य शिव अमृत महोत्सव, 500 ड्रोन शो ने मोहा लाखों श्रद्धालुओं का मन ll
श्री बाबा तारा जी कुटिया में भव्य शिव अमृत महोत्सव, 500 ड्रोन शो ने मोहा लाखों श्रद्धालुओं का मन ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-सिरसा स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री बाबा तारा जी कुटिया (श्री तारकेश्वरम धाम) में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित ‘शिव अमृत महोत्सव’ में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अभूतपूर्व समंदर उमड़ पड़ा। सुबह से शुरू हुआ धार्मिक कार्यक्रमों का दौर देर रात तक निरंतर जारी रहा, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव और परम पूज्य बाबा तारा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। महोत्सव का सबसे मुख्य और अद्भुत आकर्षण आकाश में आयोजित हुआ भव्य ड्रोन शो रहा। 500 आधुनिक ड्रोन के माध्यम से जब रात्रि 9 बजे आकाश पर भगवान शिव, उनके विविध रूप और परम पूज्य बाबा तारा जी के सुंदर एवं अलौकिक स्वरूप उकेरे गए, तो उपस्थित लाखों लोग भावविभोर हो उठे। लगभग 8 मिनट तक चले इस अप्रतिम ड्रोन शो ने पूरे वातावरण को अलौकिक शिवभक्ति के रंग में रंग दिया l धाम में स्थापित 108 फुट ऊंची विशाल भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष हजारों दीपकों की जगमगाहट के बीच दिव्य शिव महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर से आए विशेष कलाकारों और देहरादून के दल द्वारा किए गए शक्तिशाली डमरू वादन ने पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक लक्ष्य शर्मा ने अपने सुमधुर भजनों की ऐसी तान छेड़ी कि उपस्थित भक्त झूमने पर मजबूर हो गए। श्री बाबा तारा जी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने परिवार और कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भव्य महाआरती संपन्न की। इस दौरान गोबिंद कांडा के कुशल संयोजन में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई, जो सुबह से शुरू होकर रात 11 बजे तक निर्बाध रूप से चलता रहा। इस दौरान लाखों शिवभक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की विशाल संख्या के कारण रानियां रोड सहित कुटिया की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर कई घंटों तक ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने कहा, “यह सिरसा की पावन धरा का सौभाग्य है कि भगवान शिव और परम पूज्य बाबा तारा जी के असीम आशीर्वाद से यहाँ हर वर्ष ऐसे ऐतिहासिक और भव्य आयोजन संभव हो पा रहे हैं। बाबा तारा जी की कुटिया में आने वाले हर श्रद्धालु की मनोकामना पूर्ण होती है और यहां का भक्तिमय माहौल सभी को आत्मिक शांति प्रदान करता है।” उन्होंने कहा कि बाबा तारा जी ही प्रेरणा हैं और उन्हीं के आशीर्वाद से यह सभी धार्मिक कार्य होते हैं। मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने समारोह में पहुंचे लाखों लोगों की श्रद्धा भावना को नमन किया। सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी सेवकों, शिवभक्तों को साधुवाद दिया। श्री बाबा तारा जी कुटिया में हुआ यह भव्य आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि आधुनिक तकनीक और परंपरा के संगम के रूप में भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।इस मौके पर प्रमुख उद्योगपति राकेश बिंदल, दामाद हिमांशु बिंदल, सरस्वती कांडा, सरिता कांडा, संगीता कांडा, सुमन कंदोई पार्षद संगरिया, गोविन्द अग्रवाल न्यायधीश राजस्थान, कोकिला अग्रवाल, मन्नू कांडा नारंग, पुनीत नारंग, राहुल गोयल, दया गोयल, हर्षा बिंदल , हिमांशु बिन्दल, लखराम कांडा, छवि कांडा, शुभम गुप्ता, रीतिका गुप्ता, धवल कांडा, नंदिता कांडा, धैर्य कांडा, लाभांशी कांडा, माधव अग्रवाल, जलज अग्रवाल, रियोम नारंग, नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप, हरियाणा लोकहित पार्टी के जिला प्रधान जय सिंह कुसुंबी, महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला, अग्रवाल सभा के प्रधान संजय गोयल साहुवाला, पार्षद राजन शर्मा, अंग्रेज बठला, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश रोहिल्ला, हेमकांत शर्मा, नरेन्द्र कटारिया, सुरेन्द्र मिंचनाबादी, जयनन्दन सिंगला, नेमचंद गुर्जर, कृष्ण मुंजाल, विक्रम सैनी, महेन्द्र सेठी, सुनील सर्राफ, महेन्द्र बनीवाला, अश्विनी बांसल, अजय जैन, सालासर धाम मंदिर प्रधान गोपाल सर्राफ, शिव जैन, प्रवीण महिपाल, अशोक बांसल, राजीव गुप्ता, राजीव बांसल, अशोक गुप्ता एडवोकेट, दीपक मित्तल, राजेश अग्रवाल, राजू सुधा, नवधीश गर्ग, इंद्रोश गुर्जर, लक्ष्मण राम, पूनम सेठी, हरि प्रकाश शर्मा, जगजीत सरपंच, बलजीत महिया, नरेश सिडाना, रवि सैनी, विजय यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। @newstodayhry #newstodayhry




