PUNJAB
Trending

सिरसा रोड़ पर हुए हत्याकांड के मामले में डबवाली पुलिस को बड़ी सफलता ll

सिरसा रोड़ पर हुए हत्याकांड के मामले में डबवाली पुलिस को बड़ी सफलता ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-डबवाली में सिरसा रोड़ पर हुई एक व्यक्ति की हत्या की वारदात के मामले में डबवाली पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों प्रिंस व मंगल सिंह को गिरफ्तार किया है। मामले में सीआईए स्टाफ डबवाली तथा थाना शहर डबवाली की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर शिकंजा कसा । उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डबवाली श्री योगेश कटारिया ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए स्टाफ डबवाली व थाना शहर डबवाली की विशेष टीमें गठित की गई । पुलिस टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए तथा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान व तलाश शुरू की । पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देते हुए हर पहलू पर गहनता से काम किया गया और लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप मामले में नामजद दो आरोपियों प्रिंस व मंगल सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की गई ।
उन्होंने बताया कि 10.08.2026 की शाम गुरबचन सिंह अपने साथी के साथ काम के बाद अपने घर की ओर जा रहा था । जो जवाहर नगर मंडी डबवाली के नजदीक दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई । जिस पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर गुरबचन सिंह पर हथियारों से हमला करके घायल कर दिया । जो इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई । जिस संबंध में मृतक के पुत्र के ब्यान पर आरोपियों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं । आरोपी प्रिंस के खिलाफ थाना कालांवाली में वर्ष 2023 में लड़ाई झगड़े व थाना शहर डबवाली में वर्ष 2025 में स्नेचिंग के मामले दर्ज हैं । वहीं आरोपी मंगल सिंह के खिलाफ थाना शहर डबवाली में वर्ष 2021 में लड़ाई झगड़े व आर्म्स एक्ट के संबंध में अभियोग दर्ज है । गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार, घटना के अन्य पहलुओं तथा अन्य आरोपियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। । पुलिस टीमों द्वारा अन्य आरोपियों के संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा । @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button