हजारों रुपए की 10 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार गिरफ्तार ।।
हजारों रुपए की 10 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार गिरफ्तार ।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- सिरसा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव बरासरी क्षेत्र से 10 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है। सीआईए ऐलनाबाद के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक की पहचान सहदेव पुत्र रमेश कुमार निवासी गांव बरासरी, जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव बरासरी की तरफ जा रही थी । इस दौरान सामने से बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया ।उक्त बाइक सवार युवक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर वहां से निकलने का प्रयास करने लगा। बाइक सवार की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने मौका पर राजपत्रित अधिकारी को बुलाकर नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई, उसके कब्जे से 10 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाथूसरी चौपटा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच नाथूसरी चौपटा पुलिस को सौंप दी है। आरोपी से गहनता से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जाएगी तथा उनके विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




