डबवाली पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, मुख्य तस्कर सहित 3 गिरफ्तार ll
डबवाली पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, मुख्य तस्कर सहित 3 गिरफ्तार ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डबवाली पुलिस की विभिन्न टीमों ने दिनांक 19 अगस्त 2026 को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर मुख्य तस्कर सहित 03 नशा तस्करों को काबू कर करीब 6.280 ग्राम हेरोइन, 50 प्रतिबंधित व 600 नशे में प्रयुक्त होने वाले कैप्सूल व गोलियां बरामद करने में सफलता हासिल की है ।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम ने गांव मांगेआना में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू किया । जो कोई नशीला पदार्थ होने के शक पर उक्त शख्स की नियमानुसार तलाशी ली गई तो जो तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 50 प्रतिबंधित नशीली गोलियां (बुप्रेनोरफिन) व नशे में प्रयुक्त होने वाले 300 प्रेगाबलीन कैप्सूल व 300 टेम्पेन्टाडोल गोलियां बरामद हुई । प्रतिबंधित गोलियों के संबंध में काबू किए गए आरोपी भीम सिंह के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।इसी क्रम में प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली निरीक्षक विश्व गौरव के नेतृत्व में उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव तारू आना में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू किया । जो उक्त शख्स की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 06.280 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिस संबंध में उक्त शख्स आरोपी मनजीत सिंह के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा ।
इसी तरह प्रबंधक थाना कालांवाली नि. देवीलाल के नेतृत्व में उनकी टीम ने हेरोइन तस्करी के मामले में वांछित आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार किया है । जिस सम्बन्ध में सीआईए स्टाफ कालांवाली ने दिनांक 10 जुलाई 2026 को गांव कालांवाली से मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों सागर व दीपक को 07.470 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर थाना कालांवाली में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त होने पर इस मामले के मुख्य तस्कर आरोपी अजय कुमार को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया गया । आरोपी को अभियोग में शामिल जांच कर पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।मामलों की जांच जारी है, इस नशा तस्करी नेटवर्क में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।डबवाली पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी । आमजन से इस नशा मुक्त समाज अभियान में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की जा रही है । अगर उन्हें नशे के सेवन, तस्करी या अन्य नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी हो तो इसकी सूचना मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना, चौकी में सूचित करें । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । @newstodayhry #Newstodayhry




