कालांवाली में सोलर पैनल एंगल चोरी का खुलासा ll
कालांवाली में सोलर पैनल एंगल चोरी का खुलासा ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी व लूट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत थाना कालांवाली पुलिस टीम ने गांव कालांवाली के खेतों से सोलर पैनल की एंगल चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों हरजिंदर सिंह व रामधन सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 18 अगस्त 2026 को थाना कालांवाली में दर्ज अभियोग में गांव कालांवाली के खेतों से सोलर पैनल की एंगल चोरी की शिकायत प्राप्त हुई ।मामले की गहन जांच करते हुए प्रबंधक थाना कालांवाली निरीक्षक देवीलाल के नेतृत्व में उनकी टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए महत्वपूर्ण साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज ओर गुप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की । जो मामले की जांच के दौरान आरोपियों के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देते हुए उनकी टीम ने दो आरोपियों को काबू कर लिया । पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा एंगल भी बरामद किये गए हैं । आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । @newstodayhry #newstodayhry




