Haryana
Trending

हिसार पुलिस के 7 जवान सेवानिवृत्त, दी भावभीनी विदाई।।

हिसार पुलिस के 7 जवान सेवानिवृत्त, दी भावभीनी विदाई।।

हिसार-(अमित कुमार ):- हिसार पुलिस विभाग में वर्षों तक पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएं देने वाले 7 पुलिसकर्मी आज सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके द्वारा पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं की सराहना की गई। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में सब इंस्पेक्टर सुरत सिंह, सब इंस्पेक्टर अजय कुमार, महिला एएसआई सुनील कुमारी, ऑनरेरी इंस्पेक्टर महाबीर सिंह, ऑनरेरी इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह, ऑनरेरी इंस्पेक्टर अशोक कुमार तथा ऑनरेरी इंस्पेक्टर रामफल शामिल हैं। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मुदगिल, IPS ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवा देना अपने आप में गौरव की बात है। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का अनुभव एवं सेवाकाल के दौरान किया गया योगदान विभाग के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

एसपी सिद्धान्त जैन ने भी दी शुभकामनाएं

पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने भी सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा के दौरान कर्मचारियों ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ किया है। एसपी ने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि जीवन के एक नए और सुखद अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान को हमेशा सम्मान की दृष्टि से देखता है। उनके द्वारा दी गई सेवाएं एवं अनुभव विभाग के लिए हमेशा मूल्यवान रहेंगे।

आपकी सेवा और समर्पण को हिसार पुलिस हमेशा याद रखेगी

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विभाग की ओर से सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। हिसार पुलिस परिवार ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के स्वस्थ, दीर्घायु, सुखमय एवं शांतिपूर्ण जीवन की कामना करते हुए कहा कि विभाग के प्रति उनकी निष्ठा, मेहनत और वर्षों की समर्पित सेवा हमेशा स्मरणीय रहेगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button