कागज पर बनी तस्वीरों ने खींचा ध्यान… ड्राइंग कार्यक्रम में दिखा गजब का हुनर II
कागज पर बनी तस्वीरों ने खींचा ध्यान… ड्राइंग कार्यक्रम में दिखा गजब का हुनर II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- ड्राईंग को हमारे विचारों और रचनात्मकता की सुंदर अभिव्यक्ति के रूप में देखा जाता हैं जिसमें भावनाओं और कहानियों को दर्शाने के लिए रेखाओं का उपयोग किया जाता है जो रंगों के माध्यम से खुद को अभिव्यक्त करने का एक शानदार प्रतिनिधित्व है। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने लायन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ड्राईंग के समापन समारोह में स्थानीय मारूति मन्दिर में बतौर मुख्यातिथी व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि चित्रकारी बहुआयामी लाभों के साथ एक परिर्वतनकारी अभ्यास है जो हमारे कौशल को बढ़ाती है, रचनात्मकता को बढ़ावा देती है और आत्म-विश्वास को भी बढ़ावा देती है तथा यह लगातार अभ्यास के माध्यम से हमारे भीतर धैर्य पैदा करती है, आकर्षण को तेज करती है और विकास की मानसिकता को प्रोत्साहित करती है। श्री साहुवाला ने कहा के ड्राइंग एक दृश्य कला है जो द्वि- आयामी साधन को चिन्हित करने के लिए किसी भी तरह के रेखाचित्र उपकरणों का उपयोग करता है जिससे ड्राइंग पर काम करने वाले कलाकार को प्रारूपकार के रूप में जाना जाता है। उन्होंने बच्चों को बताया कि चित्र बनाने से पहले हर दिन पांच से पन्द्रह मिनट तक अभ्यास करने की आदत बनाए और उसके बाद ड्राइंग बनाए तब आपको आरामदायक और लचीलापन महसूस होगा तथा आपको थकावट नहीं होगी और आप अपने आपको स्फूर्तिवान महसूस करोंगे। उन्होंने कहा ड्राइंग आपको अपनी रचनात्मकता और कल्पना को अभिव्यक्ति करने की अनुमति देती है जो दृश्य कला का एक रूप है। जो कलाकारों को अपने विचारों, भावनाओं और दृष्टिकोणों को अभिव्यक्ति करने में सक्षम बनाते है। इससे पूर्व सेंटर की संचालिका रजनी एवं दीपा ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत किया तथा उन्होंने महिलाओं को ड्राइंग करना सिखाया और जो ड्राइंग बनाकर दिखाई वो काबिले तारीफ है, जिसके लिए संस्था की तरफ से उनका आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर नीलम, पारूल, रीना, भावना, सोनम रानी, सुनीता सोनी, रचना, रूबी, कशिश, सोनिया, पुनिता, नीलम, रीना, गीता, ज्योति, कौशल, ममता, मीनू, परमजीत, राखी, कौशल्या, सीमा, सुनीता, कंवलजीत, खुशबू उपस्थित थे। #newstodayhry @newstodayhry




