Haryana
Trending

अंजनी लढ़ा ने जताया हलकावासियों का आभार ll

अंजनी लढ़ा ने जताया हलकावासियों का आभार ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला के दो दिवसीय ऐलनाबाद हलके के जनसंपर्क अभियान की सफलता पर अंजनी लढ़ा ने हलकावासियों का आभार व्यक्त किया है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ऐलनाबाद अंजनी लढ़ा ने कहा कि पूरे हलके में जिस आत्मीयता, गर्मजोशी और उत्साह के साथ ग्रामीणों ने दुष्यंत चौटाला का स्वागत किया, वह ऐलनाबाद की जनता के साथ जेजेपी के मजबूत जुड़ाव का प्रतीक है। अंजनी लढ़ा ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव-गांव पहुंचकर दुष्यंत चौटाला ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी बात रखी और बड़ी संख्या में लोगों ने जेजेपी की विचारधारा तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद हलके की जनता ने जिस विश्वास और अपनापन के साथ दुष्यंत चौटाला का स्वागत किया, उससे जेजेपी के प्रत्येक कार्यकर्ता में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। यह जनसमर्थन पार्टी के लिए केवल स्वागत नहीं, बल्कि आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करने का राजनीतिक संदेश भी है। लढ़ा ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल की जनकल्याणकारी सोच, किसान-कमेरे और गरीब वर्ग के हितों की आवाज को आगे बढ़ाना ही जेजेपी की प्राथमिकता है। पार्टी का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाया जाए और युवाओं, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों तथा आमजन के हितों के लिए लगातार संघर्ष किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद हलके के लोगों ने इस दो दिवसीय जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को जो प्यार, सम्मान और राजनीतिक ताकत दी है, उसके लिए वे स्वयं तथा जेजेपी का पूरा परिवार हलकावासियों का दिल से आभार व्यक्त करता है। अंजनी लढ़ा ने कहा कि ऐलनाबाद की जनता का यह स्नेह और विश्वास जेजेपी कार्यकतार्ओं के लिए नई ऊर्जा है और इसी ऊर्जा के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button