Haryana
Trending

नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म के मामले में हिसार पुलिस की त्वरित कार्रवाई ll

नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म के मामले में हिसार पुलिस की त्वरित कार्रवाई ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन (IPS) के दिशा-निर्देशों में महिला विरुद्ध अपराधों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन हिसार की पुलिस टीम ने 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
दिनांक 20 अगस्त 2026 को पीड़िता अपनी माता के साथ थाना सिविल लाइन हिसार में उपस्थित आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल महिला अधिवक्ता की मौजूदगी में पीड़िता की काउंसलिंग करवाई गई। पीड़िता के बयानों के आधार पर थाना सिविल लाइन में आरोपी रोहित पुत्र रामकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान LASI लाजवती द्वारा आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजे दिया गया है ।
पुलिस अधीक्षक का संदेश:एसपी हिसार श्री सिद्धांत जैन ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में हिसार पुलिस शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति पर काम कर रही है। पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button